नोटबंदी के बाद शुरू हुए हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मेरठ के किदवई नगर की है, जहां बैंक से नोट बदलवाने गए बुजुर्ग की मौत हो गई। 60 साल के इस शख्स का नाम मोहम्मद अजीज अंसारी था और मेरठ में पावरलूम पर काम करते थे। अजीज अंसारी बिहार के रहने वाले थे और पिछले तीन दिन से रुपये बदलने के लिए बैंक जा रहे थे। मंगलवार सुबह जब वो लाइन में लगे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई।