फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड FTA हुआ लागू, आम लोगों को कितना मिलेगा फायदा? समझें पूरा गणित

Tue, 20 Oct 2026 12:40 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कारोबार की एक नई शुरुआत होने जा रही है... 20 अक्टूबर 2026 से दोनों देशों का मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो रहा है... इस समझौते के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय कपड़े, जूते, चमड़े के उत्पाद, दवाएं और इंजीनियरिंग से जुड़ा सामान पहले के मुकाबले सस्ता पड़ सकता है... लेकिन कहानी सिर्फ सामान के सस्ता होने तक सीमित नहीं है... इस समझौते में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए न्यूजीलैंड में काम करने के अवसर भी शामिल हैं... वहीं, न्यूजीलैंड के सेब, कीवी और मनुका शहद जैसे उत्पादों को भी भारतीय बाजार में फायदा मिल सकता है... तो सवाल है कि इस समझौते से भारत को कितना फायदा होगा? क्या आम लोगों को भी राहत मिलेगी? और क्या भारतीय किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे? आइए समझते हैं इस पूरे समझौते का मतलब...
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें