राहुल गांधी ने एक बार फिर ज्ञानेश कुमार को घेरा ... नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश में चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता गोवा के मडगांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. जिसमें उन्होंने कहा कि देश में जो हो रहा है, वो आप सभी दिख रहा है. पूरा देश जानता है कि क्या हो रहा है, कोई कन्फ्यूजन नहीं रहा है.