मुरादाबाद के एक्सपोर्ट फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों की मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग की वजहों का पता नहीं लग पाया है।