बहुजन समाज पार्टी के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने कानपुर के हलीम कॉलेज के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वो समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर जमकर बरसे।अशोक गौतम ने समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक कलह पर जोरदार तंज कसा तो वहीं लखनऊ में हुई मोदी की रैली को फ्लॉप शो करार दिया।