बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर मायावती यूपी को गुंडाराज से मुक्त करने की बात करती हैं और दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी जैसे बाहुबली से हाथ मिलाती हैं। चंदौली की चुनावी रैली में शाह ने एसपी-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसा और कहा कि पहले यूपी एक शहजादे से परेशान था, अब यहां दो-दो शहजादे आ गए हैं।