मैनपुरी के गांव मौजेपुर हविलिया में एक ट्यूबवेल की बोरिंग की मरम्मत करते वक्त मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बोरिंग का पंखा ठीक कर रहे 45 साल के ह्रदेश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से बचाव कार्य में लगे चार युवकों की भी जान जाते-जाते बची। करीब साढ़े तीन घंटे तक बचाव कार्य के बाद भी हृदेश की जान नहीं बचाई जा सकी।