राजघाट भगदड़ मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष राजमणि चौहान मंगलवार को घटना की तहकीकात के लिए राजघाट पहुंचे। कटेसर से लेकर राजघाट पुल तक बड़ी बारीकी से सभी तथ्यों को समझा और तमाम अधिकारियों से बातचीत की। लेखपाल बुलाकर पुल की चौड़ाई मापी गई। 15 अक्तूबर को जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज बाबा की शोभायात्रा के दौरान राजघाट पुल पर मची भगदड़ में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आयोग के अध्यक्ष बुधवार को आम लोगों का और गुरुवार को अफसरों का पक्ष सुनेंगे।