कानपुर के रसूलाबाद इलाके में तेज रफ्तार स्कूल बस के पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक मोड़ पर सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे चश्मदीदों ने सभी घायलों को बस से निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।