मणिकर्ण घाटी के पीणी में माता भागासिद्ध के सम्मान में शाउण मेले की धूम रही। शाउण मेले में ग्रामीण कुल्लवी परिधानों में देवता संग थिरके। कसलादी सौह में देवता जौड़ा नारायण के साथ ग्रामीणों की यह नाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। गुरुवार सुबह माता भागासिद्ध, माता चामुंडा, देवता जौड़ा नारायण तलपीणी पहुंचे। यहां पर टिप्परी गांव से आए हुए देवता जमदग्नि ऋषि के लिए भोज का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को देवता जमदिग्न ऋषि अपने देवलुओं के साथ देवालय रवाना होंगे।