फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पैतृक गांव पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 04:17 PM IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना की उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में राजगढ़ के उपरला पालू निवासी शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को राजगढ़ पहुंची। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। शहीद की पार्थिव देह दोपहर 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान के लिए समूचा बाजार बंद किया गया और हजारों लोग सड़क के किनारे खड़े रहे। एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विधायक रीना कश्यप ने भी राजगढ़ में शहीद प्रवीण शर्मा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी, उसके बाद विधायक शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए उपरला पालू गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें