अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में बीबीए विभाग की ओर से नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर नितिन को मिस्टर फ्रेशर और पलक गुज्जर को मिस फ्रेशर चुना गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य दर्शन कुमार ने नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए माहौल में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलती है।