अंब के युवाओं ने कुल्लू की सैंज घाटी में आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। गौरव शर्मा, मुनीष शर्मा, नितिन गौतम और निखिल राणा ने बताया कि अंब क्षेत्र के लोगों की तरफ से कुल्लू की सैंज घाटी की तलाडा पंचायत के सारी गांव और साथ लगते गांव के कुछ लोगों को आटा, चावल, दाल, तेल, साबुन, कपड़े आदि का वितरण किया। तलाड़ी पंचायत के प्रधान तथा सारी गांव की वार्ड मेंबर की उपस्थिति में यह कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अंब के साथ साथ अन्य साथ लगते क्षेत्र के लोगों ने भी इस पुण्य कार्य में सहयोग किया। जिसमें दैनिक आवश्यकता के सामान के साथ साथ राहत राशि जिसमें दो हजार से लेकर पांच हजार तक रुपए जरूरतमंद लोगों को दिए गए, लगभग 80 परिवारों को राहत सामग्री व राशि वितरित की गई।