गगरेट क्षेत्र में शनिवार रात्रि हुई जोरदार बारिश से गगरेट औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में बरसाती पानी घुसने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। गगरेट के शिवबाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में रविवार को लगभग 2 फीट पानी घुसने से फैक्ट्रियों मे रखे सामान व मशीनरी का नुकसान हुआ है। रविवार को दोपहर तक भी बारिश जारी थी। नदी नाले उफान पर होने से बरसाती पानी सड़क से होते हुए उद्योगों में जा घुसा जिससे नुकसान हुआ है। गगरेट के एक उद्योग कमल कोरों कंट्रोल सर्विस व श्री गणेश स्टील इंडिस्ट्री के ऑफिस तक में पानी घुसने से नुकसान हुआ है।