फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऑरेंज अलर्ट का असर सुबह 4 बजे से ही दिखने लगा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश

अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 12:02 PM IST

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट का असर आज रविवार तड़के चार बजे से ही देखने को मिला। चकसराये, सूरी, रपोह मिसरा और बेरियां समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार का अवकाश होने से विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली, वरना इस मूसलधार बारिश में अपने गंतव्य तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन जाता। वहीं दूसरी ओर, किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से उनकी हालत तालाब जैसी हो गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय पंचायत प्रधानों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति, विशेषकर बच्चे, खड्डों और नालों के पास न जाएं। बहाव तेज होने के कारण किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें