फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नकड़ोह में घरों, दुकान व पशुशाला में घुसा पानी, कीमती सामान हुआ खराब

अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:56 AM IST

रविवार सुबह लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जहां जिला भर से बाढ़ से नुकसान की सूचनाएं हैं वहीं, गगरेट क्षेत्र की नकड़ोह ग्राम पंचायत के घरों व दुकान व पशुशाला में बारिश का पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह वार्ड नं 1 ग्राम पंचायत नकड़ोह नवीन ठाकुर सुपुत्र स्वर्गीय तेज लाल के घर में अचानक आए बारिश के पानी से घर जलमग्न होने के कारण कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मकान को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि दुकान के पानी आने से सामान खराब हो गया। पशुशाला को भी नुकसान हुआ है। पानी घुसने के पीछे सड़क के ऊंचा होने को भी लोगों द्वारा कारण बताया जा रहा है। वहीं, सड़क के पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या से नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि इस परिवार का करीबन डेढ़ लाख से अधिक नुकसान होने का अंदेशा है। इस मौके पर बीडीसी मैंबर सरला देवी, अभिनव पराशर, जीत सिंह, राजन सूद, तरसेम, फायर ब्रिगेड इंचार्ज राकेश कुमार ने प्रभावित परिवार के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की। इस दौरान अग्निशमन टीम में चंद्र मोहन, सुशील कुमार, चालक अजय कुमार, गृह रक्षक पवन कुमार, गृह रक्षक सरवण कुमार आदि मौके पर मौजूद रहकर दुकान व घरों के पाने को निकाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें