फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में गर्भ गृह के अंदर सुरक्षाकर्मी और पुजारी के बीच हुई हाथापाई की वीडियो वायरल

अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 07:26 PM IST

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में गर्भ गृह के अंदर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी और पुजारी के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होने के बाद डीसी ऊना ने अब इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और मामले की जांच करने के आदेश एसडीएम अंब को दिए हैं जिसके बाद मंदिर के अंदर हुए इस सारे मामले की जांच को लेकर एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, एसीएफ राजेंद्र कुमार और सुरक्षा अधिकारी कर्नल मुनीश कुमार की अध्यक्षता में सारे मामले की विस्तारपूर्वक जांच की जाएगी बयान कमलबद्ध किए जाएंगे और देखा जाएगा कि उक्त मामले में गलती किसकी है। जिसके चलते एक हफ्ते बाद एसडीएम अंब को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद उक्त मामले में एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर के अंदर पुजारी के साथ हाथापाई करने वाले सुरक्षाकर्मी को टेम्परेरी तौर पर गर्भ गृह से हटा दिया गया है। वहीं, पुजारी की तरफ से सुरक्षा कर्मी की ओर से किए गए दुर्व्यवहार को लेकर एक शिकायत पत्र भी मंदिर प्रशासन को सौंपा गया है। मंदिर सह आयुक्त व एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया उक्त घटना को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है जो इस सारे मामले की जांच करेगी और एक हफ्ते बाद रिपोर्ट देने के बाद उक्त घटना पर कोई एक्शन लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें