फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस इकाई स्तर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 का थीम पोस्टर जारी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Sep 2025 03:41 PM IST

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 का इकाई स्तर पर थीम पोस्टर जारी किया गया। इस वर्ष का थीम जलवायु संरक्षण व सामुदायिक सेवा आने वाले कल के लिए एनएसएस निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही इसका प्रभावी समाधान प्रस्तुत कर सकती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने जानकारी दी कि इस वर्ष की सभी गतिविधियां जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सामुदायिक सेवा को समर्पित रहेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन तथा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे जलवायु संरक्षण व सामुदायिक सेवा आने वाले कल के लिए एनएसएस की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में सार्थक योगदान देंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु लखन पाल, एन एस एस सदस्य, प्रोफेसर किरण कुमारी, प्रोफेसर कृष्ण, एनएसएस वॉलिंटियर्स, दिव्यांशु शर्मा,अंकुश, विवेक, अभिषेक, तनु ठाकुर और वरुण आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें