फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जखेड़ा स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर दी जानकारी

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि होमगार्ड कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के साथ विद्यार्थी जीवन में अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को आज के एआई के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है। सोशल मीडिया बच्चों पर हावी होकर रहा गया है। बच्चों को जिंदगी में अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करे। इस अवसर पर बच्चों को कैरियर के टिप्स भी दिए गए और बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके सवालों का भी समाधान किया गया। प्रिंसिपल संजीव चौहान ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह से कार्यक्रमों में बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अपनी बात रखने का भी अवसर मिलता है बच्चे आगे चलकर कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हैं जिससे समाज के लोगों में भी जागरूकता बढ़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें