चार वर्ष पहले संतोषगढ़ रोड पर कुठार कलां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजन जसवाल की चौथी बरसी 29 सितंबर को है। इस हादसे में एक साथ पांच युवकों की मौत हुई थी। घटना के चार साल बीत जाने के बाद भी राजन के परिजन मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर कायम हैं। लेकिन सरकार चार साल बाद भी इस मामले की सीबीआई जांच नही करवा पाई है। राजन जसवाल के पिता कुलदीप जसवाल अब भी अपनी मांग को लेकर अदालत में लड़ाई लड़ रहे हैं।