ऊना जिले में प्रचंड गर्मी के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह से ही जिले में उमस भरी गर्मी व तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने के लिए ही मजबूर कर दिया है। दोपहिया वाहन चालक कपड़े से चेहरे को ढककर ही वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ गर्मी के चलते सब्जी के दुकानदार सुबह से ही दुकान में रखी सब्जियों पर पानी का छिड़काव करने के लिए मजबूर हो गए हैं ताकि शाम तक सब्जियों न मुरझाएं । मौसम विभाग ने अभी आगामी एक-दो दिनों तक मौसम साफ रहने गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।