फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हरोली के पंडोगा में अवैध खनन के खिलाफ किसान हुए एकजुट

Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 03:56 PM IST

हरोली विधानसभा क्षेत्र खनन गतिविधियों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। स्वां नदी और बड़ी खड्डों के आसपास बसे इस क्षेत्र में लगातार हो रहे खनन को लेकर अब स्थानीय आवाज उठाना शुरू कर दिया है। पंडोगा गांव के करीब 50 किसानों ने मंगलवार देर शाम एकत्रित होकर स्वां नदी में अनियंत्रित तरीके से चल रहे अवैध खनन को बंद करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि स्वां नदी में कई मीटर गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। जहां नदी की भौगोलिक स्थिति खराब हो रही, तो वहीं भूजल स्तर भी नीचे जा रहा है। किसानों ने एकजुट होकर गांव के पास स्वां नदी में हो रहे खनन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसपर कदम उठाए नहीं गए, तो वे जिला मुख्यालय में जाकर रोष प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने 26 जून को क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिलकर समस्या रखने की योजना बनाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें