ऊना जिले में बुधवार को जिला मुख्यालय में मौसम में करवट बदल ली है। सुबह के समय जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर के समय जिला मुख्यालय में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की तरफ से जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी भी निजात नहीं मिल पाई है।