फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह

Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 12:51 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संतुलित और सकारात्मक कला है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित जीवनशैली, अनुचित खानपान और मानसिक तनावों के इस युग में योग एक मार्गदर्शक शक्ति बनकर उभरता है। उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है, इसे स्वस्थ बनाए रखना सबसे बड़ा कार्य है। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियों से दूर रहें और प्रतिदिन एक घंटा योग, प्राणायाम और व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है। इसलिए जीवन में योग अपनाएं और स्वस्थ रहें। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर होना है। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला के प्रिंसिपल राज सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें