अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग जिला ऊना के सौजन्य से बीएड कॉलेज समूर खुर्द में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 लाभार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु भारद्वाज की ओर से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज इंचार्ज हंसराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभाग टीम से डॉ. अनुपमा, डॉ. मोनिका, आयुर्वेद फार्मासिस्ट सुमति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रणबीर ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। योगाभ्यास का निर्देशन योग गाइड सीमा व विशाल की ओर से किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया।