फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गुग्गा जाहरवीर मंदिर में विकास कार्यों पर की गई चर्चा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Sep 2025 05:18 PM IST

बंगाणा क्षेत्र के गुग्गा जाहरवीर मंदिर नाइली की नई कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुच्छाली पंचायत प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता हुई। बैठक में मंदिर के विकास में पंचायत के योगदान को लेकर चर्चा की गई। मंदिर समिति प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि गांव के लोग मंदिर के लिए जमीन देने के लिए सहमत हैं। बैठक में मंदिर को सीसीटीवी कैमरे दान करने पर कड़ो गांव के शिव कुमार का धन्यवाद किया। सचिव साहिल शर्मा ने बताया कि महीने के हर दूसरे रविवार को गुग्गा मंदिर में बैठक की जाएगी। इसकी समयसारिणी जल्द जारी कर दी जाएगी। बैठक में सीएल शर्मा, किशन चंद शर्मा, किरण शर्मा, सोमनाथ शर्मा, राजिंदर शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश संदल, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार अशोक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें