फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मोटरसाइकिल बरामद करवाने और न्याय की मांग को लेकर एसपी को साैंपा शिकायत पत्र

ऊना जिले में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करवाने और न्याय की मांग को लेकर एक सैनिक के पिता को पुलिस अधीक्षक के दरबार में गुहार लगानी पड़ी है। मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग को लेकर बंगाणा तहसील के गांव दगड़ाह निवासी रणजीत सिंह ने बुधवार को एसपी ऊना को शिकायत पत्र सौंपा। रणजीत सिंह के अनुसार बीती 6 सितंबर को चक्कसरायं गुग्गा से उनके बेटे की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के दिन ही उनके बेटे ने 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अगले दिन अंब पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पाया है। रणजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है। मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस की जांच में सहयोग करने और वाहन का सुराग लगाने के लिए उसने अपनी 15 दिन की छुट्टी तक बढ़वाई। परिवार ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए ऊना तक की सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की और उसे अंब थाना पुलिस को सौंपा, ताकि जांच में मदद मिल सके। इसके बावजूद मोटरसाइकिल बरामद नहीं होने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है, जो फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें