अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंदु वाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया की गिरफ्त में आ चुकी है और यह संकेत आने वाले भविष्य के लिए युवा पीढ़ी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि असल मायने में महिला सशक्तिकरण तब कहलाएगा अगर महिलाओं की सोच सही दिशा की ओर हो तो उनके हौसलों को कोई भी परस्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने साथ हो रहे किसी भी अत्याचार को सहन नहीं करना चाहिए। अपराध को प्रथम दृष्टि में ही उसका विरोध करने के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं विशेष वक्ता के रूप में आयुष विभाग से महिला डॉक्टर इंदु भारद्वाज ने आध्यात्मिकता स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य के बारे में छात्रों को टिप्स दिए और कहा कि अपने दिनचर्या की शुरुआत अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में फोकस करके करें। 14 साल कम आयु के बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में उनका ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है और अपने लक्ष्य से धूमिल होकर रह गए हैं। कहा कि युवा पीढ़ी को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसलिए पौष्टिक और घर में तैयार किया गया खाने कोई प्राथमिकता दें। जंक फूड और बाजार के व्यंजनों का सेवन करने से परहेज करें। स्कूल प्रिंसिपल किशोरी लाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे छात्रों की सोच में बदलाव आएगा और उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ाने में यह कार्यक्रम कारगर सिद्ध होगा। मुस्कान ठाकुर का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम बहुत जानकारी मिली और विद्यार्थी जीवन में अनुशासित होकर रहने की भी प्रेरणा मिली। सेजल का कहना है कि कार्यक्रम में स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में टिप्स दिए। जो कि जीवन में काफी कारगर साबित होंगे और उनका अनुसरण करके आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। दीक्षा का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम में लड़कियों को अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिली ताकि अपराध को बढ़ाने से रोका जा सके। पल्लवी का कहना है कि कार्यक्रम में योग शिक्षा और आध्यात्मिकता के बारे में जानकारी मिली। स्वास्थ्य के प्रति टिप्स प्राप्त किए गए। जो कि भविष्य में कार्य साबित होंगे। वैशाली का कहना है कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिली और यह कार्यक्रम अमर उजाला का महिलाओं की सोच में बदलाव के लिए कारगर साबित होगा। यश्वी का कहना है कि कार्यक्रम में बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिली और उसका अनुसरण करने का भी संकल्प लिया।