पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कांगड़ अपने जिला के अन्य 15 पीएम श्री विद्यालयों में पूरे वर्ष की क्रियाकलापों के आधार पर जिला में प्रथम स्थान पर आया। जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि आज नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के कुल 644 सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री विद्यालयों को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। जिला से राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कांगड़ को सर्वश्रेष्ठ पीएमश्री विद्यालय चुना गया। गांव के पूर्व प्रधान विनोद कुमार, प्रधान नीलम देवी, उपप्रधान गणेश कौशल, एसएमसी प्रधान कपिल देव, एसएमसी पूर्व प्रधान पूनम सैनी और सभी सदस्यों ने स्कूल प्रधानाचार्य और सभी स्टाफ सदस्यों को स्कूल आ कर बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में जोगिंदर कौशल, सर्वजीत सिंह, रवीश कुमार, संदीप कुमार, अरुण शर्मा, रवि राणा, अरविंद कुमार, मदन लाल, विजय कुमार, सरिता रानी,बिंदिया शर्मा, पूनम शर्मा, गुरप्रीत कौर, रीटा कौशल, मीना राणा, कुसुम कुमारी, नीलम रानी, लेख राज उपस्थित रहे।