फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अंबोटा में लाखों खर्च कर बनी पेयजल टंकी में हो रही लीकेज, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 05:40 PM IST

गगरेट क्षेत्र के अंबोटा में लाखों खर्च कर बनाई गई पानी की भंडारण टंकी में विगत कई महीनों से लीकेज की समस्या बरकरार है, जिसको लेकर आम-जनमानस में लीकेज होने की चर्चा बनी हुई है। हैरानी के बात है कि संबंधित जलशक्ति विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे पाया है। इस पेयजल टंकी में नियमित रूप से कुछ अरसे से ऊपरी भाग से पाइप से नियमित लीकेज जारी है, जिससे सीधा नुकसान टंकी को हो रहा है। पानी बचाने के दावे करने वाला जलशक्ति विभाग धरातल पर हो रही लीकेज को ठीक करने को लेकर गंभीर नहीं दिखा है। लोगों का कहना है कि समय रहते विभाग की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें