फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के साथ लगते टक्का गांव में जलभराव से मार्ग अवरुद्ध, ग्रामीण परेशान

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 05:44 PM IST

ऊना के साथ लगते गांव टक्का वार्ड नंबर 1 में लोकनिर्माण विभाग की ओर से 23 नवंबर को सड़क की खुदाई का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन 29 नवंबर तक कार्य दोबारा आरंभ नहीं किया गया। कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण खुदाई की गई जगह पर लगभग तीन फुट तक पानी भर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, क्योंकि इस मार्ग से स्कूल बसें भी आती-जाती थीं, लेकिन अब बसें रास्ता बंद होने के कारण गांव में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। मजबूरी में बच्चों को लगभग 2 किलोमीटर बाइक पर छोड़ना पड़ रहा है। गांव टक्का के सभी बाशिंदों ने लोकनिर्माण विभाग और प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें