स्वां वुमन फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को मंडी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री से भरा एक वाहन ऊना जिला मुख्यालय से रवाना किया गया। जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने इस राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाई। स्वां वुमन फेडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा रानी ने बताया कि ऊना जिला की 112 पंचायतों में संस्था की ओर से अब तक 1015 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है।