मुबारिकपुर-दौलतपुर सड़क एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। छोटी पिकअप और टाटा कैंटर में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। हालांकि, जान-माल का नुकसान नहीं। बताया जा रहा कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और माैके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि दूसरी गाड़ी नहीं पलटी, अन्यथा 10 फीट खाई में गिरती। लोगों की मदद से ड्राइवर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।