नशा मुक्त ऊना अभियान की मासिक बैठक बंगाणा ब्लॉक में एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पिछले महीने में हुए कार्यों पर बात हुई और आगे क्या कार्य होने हैं उन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत, बीएमओ थाना कलां नरेश कुमार, सीडीपीओ रूपेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार, ब्लाक अधिकारी सुनील दत्त, पंचायत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रिंसिपल गिरीश कुमार सभी कॉलेज और आईटीआई के नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।