फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कलां: जगातखाना स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने बरसाए फूल

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगातखाना के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बच्चों की इस सराहनीय पहल का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव की गलियों से गुजरती बच्चों की टोली पर ग्रामीणों ने फूल बरसाए और चॉकलेट व मिठाइयां बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नई पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और बच्चों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें