फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: कृषि विभाग ने नायली झिकली में किया किसान जागरुकता कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Tue, 29 Jul 2025 02:39 PM IST

उपमडल बंगाणा क्षेत्र में कृषि विभाग के तत्वावधान में विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत नायली झिकली में एक दिवसीय किसान जागरुकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। इस अवसर पर अनू ठाकुर, दलविंद्र कौर, तथा स्थानीय उपप्रधानअजय शर्मा की उपस्थिति रही। विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों जैसे जैविक खाद, जीवामृत निर्माण, बीज उपचार, मल्चिंग, वर्मी कंपोस्ट तथा पारंपरिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में 35 किसानों ने सक्रिय भागीदारी की और विषय विशेषज्ञों से संवाद कर अपने कृषि संबंधी सवालों का समाधान प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें