उपमंडल बंगाणा के तहत डरोह सहकारी सभा के सचिव पर लोगों ने तानाशाही और घोटाले के आरोप लगाए हैं। स्थानीय अन्य मेंबरों का कहना है कि सचिव पिछले 20 सालों से अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदारों को कमेटी में रखता है और बिना लोगों को जानकारी दिए ही सभा के चुनाव अयोजित करता है। कुछ लोग इस फैंसले से ना खुश हैं। लोग चाहते हैं कि सभा का चुनाव न हो। कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं कि सचिव उनके जमा पैसे को देने में भी आनाकानी करता है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लोन पर उनसे मनमाने ढंग से ब्याज वसूला गया है। और कई फर्जी लोन बना दिए गए हैं। वीरवार को आसपास के कुछ गांवों के लोग अपनी समस्या को लेकर को ऑपरेटिव इंस्पेक्टर के कार्यालय बंगाणा पहुचे लेकीन इंस्पेक्टर वहां नहीं मिले। लोगों ने अपनी समस्या एसडीएम बंगाणा के समक्ष रखी है। लोगों की मुख्य मांग यह है कि जो कल चुनाव हो रहा है वह रद्द किया जाए। इस मौके पर रमेश कुमार, अच्छर सिंह, बलदेव सिंह, केवल सिंह,सुरजीत सिंह, नवीन, रघुवीर सिंह, हरवास लाल, प्रकाश चंद, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, प्रकाश चंद पुरषोत्तम सिंह, मोहिंदर सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।