हरोली विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल मुख्य चौक पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से लगभग एक क्विंटल चूरा पोस्त और खसखस बरामद किया है। वीरवार तड़के पुलिस ने संतोषगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक (नंबर HP19B 7437) की चेकिंग के दौरान यह आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी। ट्रक को रोके जाने पर चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर घबराहट दिखाई। पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान चार बोरे में प्लास्टिक के लिफाफों में क्रमशः 54-910 ग्राम भुक्की और 49-730 ग्राम चूरा पोस्त के बीज खसखस बरामद किए। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह और राजिंदर सिंह निवासी हलेड़ा, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।