उपमंडल बंगाणा के तहत बड़ूही-चौकीमन्यार सड़क पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बड़ूही सोसाइटी के समीप स्कूटी और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सतपाल निवासी गांव बगलाना गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सतपाल स्कूटी पर सवार होकर बगलाना से बड़ूही अपनी दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौकीमनयार की तरफ ब्रेड सप्लाई करने जा रही पिकअप बड़ूही सोसाइटी के सामने स्कूटी से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतपाल को तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।