उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के रौनखर खेल ग्राउंड में सदा शिव ध्यूंसर महादेव क्लब द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। इसमें मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व समाजसेवी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के प्रति जागरूक कियाऔर युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पहले मैच में तलमेहडा तथा सोहारी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें सोहारी की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में सदा शिव क्लब तलमेहडा तथा डीहर में मुकाबला हुआ।