फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पंजोड़ा में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए, दो को 15 दिन की मोहलत

अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 05:07 PM IST

उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल के तहत पंचायत चौकीमनयार के गांव पंजोड़ा में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान के आदेश पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन के साथ फील्ड कानूगो पवन सैनी और हल्का पटवारी नरेंद्र कुमार की टीम ने पुलिस को साथ लेकर अवैध कब्जे हटाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पर संबंधित विभाग ने मिसल तैयार की थी। इसी आधार पर कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया गया। प्रशासन ने दो व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से की गई खेती को हटवाया। इसके अतिरिक्त, दो अन्य व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर बनाए गए शेड्स में तुड़ी रखी गई थी। उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उन्हें 15 दिन की मोहलत दी है ताकि वे स्वयं शेड हटा सकें। नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि का दुरुपयोग न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें