फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस स्कूल से प्राप्त की शिक्षा, उसी से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए मनोहर लाल शर्मा

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 03:51 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य श्री मनोहर लाल शर्मा अनुकरणीय कार्यकाल के उपरांत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। उनके वर्षों का योगदान, समर्पण और विद्यालय के प्रति निष्ठा का आज विदाई समारोह में सभी ने हृदय से सम्मान किया। विशेष बात यह रही कि मनोहर लाल शर्मा ने अपनी शिक्षा की शुरुआत भी इसी विद्यालय से की थी, जहां उन्होंने छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के वर्षों बाद वे इसी संस्था में बतौर प्रवक्ता (राजनीतिक शास्त्र) नियुक्त हुए और लंबे समय तक विषय अध्यापक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। आगे चलकर वर्ष मार्च 2023 में वे इस विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुए, जहां अपने नेतृत्व, अनुशासन, शैक्षिक सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। सेवानिवृत्ति समारोह में शिक्षा विभाग के उप निदेशक (प्रारंभिक) सोमनाथ धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रधानाचार्य शर्मा के कार्यकाल व योगदान की सराहना की। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के प्रधान संजीव ठाकुर, समिति के सदस्य, स्टाफ, विद्यार्थी तथा पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें