फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मुंबई में होने वाली 35वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम घोषित

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 11:31 AM IST

थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा थ्रोबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के सौजन्य से आयोजित 35वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप इस बार मुंबई में आयोजित हो रही है। इसी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। रेफरी बोर्ड थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष रणवीर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों की टीम में खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। इसमें कृष शर्मा, वरिंदर कुमार, अभिनव भाटिया, अनिकेत, अनुराग राणा, आदर्श, आशीष, रूपेश, जशनदीप भार्गव, पुष्पित, विवेक, जतिन, आर्यन और रोहन ठाकुर शामिल हैं। वहीं लड़कियों की टीम में मुस्कान, नीतिका, गरिमा, दिया, प्रिया, हर्षिता, ममता, बरौनी, पलक और यशिका को स्थान मिला है। टेक्निकल रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर राणा ने बताया कि टीम चयन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित विभिन्न जिलों में ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन्हीं ट्रायल्स के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हिमाचल टीम के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें