फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बलबीर सिंह बोले- कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी, ढाई साल में नहीं दिखे हित

अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Jul 2025 05:55 PM IST

पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने और वादों पर खरा ना उत्तरने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बलबीर सिंह ने कहा कि ढाई साल पहले प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने वायदे करके सत्ता में आई थी। हजारों कर्मचारियों के साथ वादा किया था कि जिस ओपीएस को काग्रेस सरकार ने खत्म किया था। उसी ओपीएस को हम बहाल करेंगे। कर्मचारियों के जितने भी पेडिंग मसले हैं। उनको हल भी हम करेंगे। परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पिछले ढाई साल में कर्मचारियों के हित तो नहीं देखे। लेकिन कांग्रेस के मंत्री कर्मचारियों अधिकारियों को पीटने पर उतारू हो चुक हैं। पिछले दिनो सरकार के एक मंत्री ने नैशनल हाईवे आर्थारिटी के एक अधिकारी को पीटा। जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपना आपा खो चुकी है और प्रदेश में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। अधिकारियों को पीटना और गाली गलौच करना एक आम बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि में प्रदेश सरकार से निवेदन कर्ता हूं कि एफआईआर तो दर्ज हो चुकी है। उसके विरुन्द्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिससे अधिकारी जनता की सेवा कर सके। उन्होंने मांग की है कि मंत्री को मंत्रीमंडल से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि ओपीएस तो बहाल नहीं हो सकी। लेकिन मुख्यमंत्री अखबारों में रहने के लिए ओपीएस का नाम लेते हैं। परंतु पर्दे में कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं को यूपीएस में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। जहां तक लोगों के डीए की बात है। लगभग पंद्रह हजार करोड़ प्रदेश के कर्मचारियों का पैडिंग है। वो भी प्रदेश की सरकार नहीं ले पाई है। इतना ही नहीं पिछले ढाई साल में सरकार कर्मचारियों के मैडिकल बिलो की अदायगी नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं कर्मचारियो के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया मंत्रीमंडल अपना रहा है। एचआरटीसी के कर्मचारी हर तीसरे दिन हडताल करते हैं और मीडिया के माध्यम से मांग करते हैं। कि हमारी पेंशन डाली जाए। कर्मचारिया के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री हर बार झूठा वायदा करके आगे निकलने की बात करते है। कांग्रेस सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री सभी झूठ का सहारा लेकर पांच साल निकालने की बात करते हैं। उनका केवल मात्र एक ऐजेंडा है कि प्रदेश में कैसे पांच साल निकाल सकें। समाज के हर वर्ग में हाहाकार मचा हुआ है। पेंशन की बात करें। पिछले पांच महीने में अभी हाल ही में पेशन डाली गई है। जहां तक केंद्र की बात है। केन्द्र से माकूल पैसा प्रदेश की सड़कों, राष्ट्रीय मार्गों को मिल रहा है। परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेशस की तरफ से अपनी हिस्सेदारी जमा नहीं करवा रही है। मनरेगा में जितना भी निर्माण सामग्री का उधार का पैसा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने हिस्से का पैसा जमा नहीं करवा पा रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास और कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें