फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में फैन पार्क की तैयारियां शुरू, क्रिकेट प्रेमी उठा सकेंगे आईपीएल मैच का लुत्फ

Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 05:24 PM IST

ऊना जिले के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएं। बीते वर्ष की तरह एक बार फिर इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम ऊना में 6 व 7 अप्रैल को दो दिन टाटा आईपीएल फैन पार्क का मंच सजेगा। फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के दो मैचों का आनंद ले सकेंगे। यहां तक कि पार्क में जुटे क्रिकेट प्रेमियों की झलक आईपीएल मैच के लाइव प्रसारण में भी दिखाई जाएगी। फैन पार्क के मंच को सजाने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। मैदान में 32 फुट लंबी 18 फुट ऊंची स्क्रीन पर खेल प्रेमी शनिवार को आरसीबी व राजस्थान रायल्स के बीच शाम 7:30 बजे होने वाले मैच तथा रविवार दोपहर 3:30 बजे मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल्स तो शात 7:30 बजे लखनऊ एवं गुजरात टाईटंस के बीच होने वाले रोमांचकारी मैच का आनंद उठा सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें