जिला कुल्लू के युवा हैप्पी वर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दो महीने पहले यूएई में खिताब जीतने के बाद हैप्पी वर्मा ने एसजेओबीए मोटर कार रैली में शानदान प्रदर्शन किया। हैप्पी वर्मा एसजेओबीए मोटर कार रैली के 37वें संस्करण में ओवरऑल विजेता बने। यह मोटर कार रैली चंडीगढ़ में आयोजित हुई। यह रैली पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुजरी। डब्लयूडी श्रेणी में हैप्पी वर्मा विजेता बने। बीते बुधवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कुल्लू जिला के हैप्पी वर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। गौर रहे कि इससे पहले भी हैप्पी वर्मा देश-विदेश में अपनी नाम कमा चुके हैं। कुल्लू के मोटर कार खिलाड़ी हैप्पी वर्मा ने कहा कि इस खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से मदद नहीं मिलने के चलते कई युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता है।