फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर मैदान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 07:07 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय के अंतर्गत छठी से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य नारा लेखन, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तो वहीं भूकंप और आगजनी जैसी आपदाओं पर मॉक ड्रिल करवाया गया। भूकंप के समय कक्षा कक्ष से किस तरह सुरक्षित बहार निकला जाये के गुर बच्चों को सिखाये गए। इस के साथ साथ प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने बच्चों पाठशाला में स्थापित किये गए आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग करना सिखाया। प्रतियोगिताओं में प्रीति कुमारी ने प्रथम नवीन ने द्वितीय तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हैंडवाशिंग दिवस के उपलक्ष्य पर श. सुरेश कुमार  अध्यापक कला नें बच्चों को कोई भी सेहत से जुड़े कार्य को करने से पहले हाथ धोना क्यों आवश्यक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, इसके  साथ साथ उन्होंने बच्चों को हाथ धोने की सात विधियाँ भी सिखाई  I  सुवः की प्रार्थना सभा में 8 वीं कक्षा के विद्यार्थियों नें पाठशाला के अन्य बच्चों और अध्यापकों के समक्ष नुकड़ नाटक के माध्यम से हाथ धोने की जरूरतों  को समझाया  I प्रधानाचार्य नरदेव सिंह बच्चों से प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले खतरों और वे खतरे कैसे आपदा में बदल जाते हैं, इस पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों को इस बात से भी अवगत कराया गया कि इन प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बचा जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें