अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डूमखर स्थित आईटीआई परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विवेक शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया और लोगों को योग की महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बंगाणा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और मंच पर विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आईटीआई स्टाफ एवं अन्य नेताओं ने विधायक विवेक शर्मा का भव्य स्वागत भी किया। पूर्व मंत्री व वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कंवर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की भी सराहना की।