फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान करके उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाना

अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 02:41 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक विवेक शर्मा ने 27 पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में जिलाधीश ऊना जतिन लाल जिला पंचायत अधिकारी के साथ जिला प्रशासन मौजूद रहा। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायत में आ रही बिकास कार्यों  एवं अन्य समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। बही इस बैठक में पंचायत स्तर पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। विधायक विवेक  शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को 31 मार्च तक पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रोजेक्ट अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य गांव से शहर तक जनता की समस्याओं का समाधान करना है। हर घर तक पक्का रास्ता और हर गांव को सड़क सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि वे 31 मार्च 2025 तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं पहले से स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यों की धीमी गति से जनता को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें