उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले दिनों से चल रही खुश्क ठंड से जहां पर राहत मिली वहीं पर गेहूं सहित अन्य फसलों को भी इस बारिश से राहत मिली है। कुछ स्थानों पर क्षेत्र में खाद और खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करने के बाद से कोरे तथा खुश्क ठंड से गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो चुकी थी। परन्तु मंगलवार देर शाम से हल्की-हल्की बारिश से जहां पर किसानों बागवानों को राहत मिली है। वहीं, पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी खुश्क ठंड से राहत मिली है। किसानों में सोमनाथ सोनी रवि शर्मा विजय शर्मा विजय कुमार संजीव कुमार विजय रायजादा, सुरेश ठाकुर, राधेश्याम, जोगिंद्र सिंह, रणजीत सिंह पवन कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं सरसों कमांद सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि यह बारिश गेहूं सरसों जौई सहित अन्य फसलों के लिए लाभदायक साबित हुई है।